कांकेर

प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने किया जिला चिकित्सालय एवं नरहरदेव उमावि का निरीक्षण
22-Aug-2021 9:25 PM
 प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने किया जिला चिकित्सालय एवं नरहरदेव उमावि का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 22 अगस्त। मेेडिकल कॉलेज कांकेर में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई प्रारंभ करने की संभावनाओं को तलाशने प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज जिला चिकित्सालय कांकेर एवं मेेडिकल कॉलेज के लिए नांदनमारा में चिन्हांकित भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरूश वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, आपातकालीन कक्ष, एक्सरे रूम इत्यादि वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल में 330 बिस्तर लगाने की व्यवस्था करने के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एम.एल. गर्ग एवं चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. विष्णु दत्त को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला,  कलेक्टर चन्दन कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, सीजी एमएससी के कार्यपालन अभियंता ए.आर. जाटव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

 प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजनांतर्गत संचालित शासकीय नरहरदेव उत्कृश्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अध्यापन कक्ष एवं प्रयोगशाला तथा लाइब्रेरी का अवलोकन किया। साथ ही कक्षा 10वीं के हिन्दी एवं अंग्रेजी विशय की पढ़ाई की गुणवत्ता को परखा। रासायन एवं जीव विज्ञान के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला में किये जा रहे प्रेक्टिकल के बारे में उन्होंने अंग्रेजी में जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को अंग्रेजी में ही उत्तर देने कहा। विद्यार्थियों के उत्तर से वे बहुत खुश हुए। संस्था के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नरहदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1018 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news