गरियाबंद

राज्य सरकार की नीति किसान विरोधी-श्याम बिहारी
24-Aug-2021 6:10 PM
राज्य सरकार की नीति किसान विरोधी-श्याम बिहारी

भाजपा किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नवापारा-राजिम, 24 अगस्त।
भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की समीक्षा बैठक पिछले दिनों प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी शामिल हुए। 

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि किसान मोर्चा प्रदेशभर के सभी जिला एवं 405 मंडलों में कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासित रूप से कार्य कर रहे हंै। लगातार आन्दोलन कर किसानों के हित में आवाज उठा रहे हैं। खाद की कमी एवं अघोषित बिजली कटौती कर राज्य सरकार किसानों को परेशान कर रही हैं। राज्य सरकार की नीति किसान विरोधी है। 

प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले समय में किसान मोर्चा की भूमिका अहम होगा। कोरोना काल में भी किसान मोर्चा का कार्य सराहनीय रहा। सेवा ही संगठन कार्य के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच में जो कार्य किया वह सराहनीय है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री द्वारा युधिष्टिर चंद्राकर, द्वारिकेश पाण्डेय सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news