गरियाबंद

पैरी नदी में मछली मारने गए युवक की बहने से मौत
26-Sep-2021 5:51 PM
पैरी नदी में मछली मारने गए युवक की बहने से मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 26 सितंबर।
तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग  8 किलोमीटर दुर ग्राम सिंहार के पास पैरी नदी में बीती रात एक युवक के बह जाने से मौत हो गई। युवक नदी में मछली मारने गया था, परिजनो ने व ग्रामीणों ने युवक की खोज खबर किया, तो शनिवार सुबह नदी के भीतर पेड़ में युवक की लाश फंसी मिली, जिसकी जानकारी तत्काल मैनपुर थाना में दी गई। मैनपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुचकर मृतक के शव को बाहर निकाल पंचनामा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो को सौंप दिया और मामले की जांच पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देहारगुडा के आश्रित ग्राम गिरहोला निवासी हेमलाल मरकाम पिता गंगाराम मरकाम, उम्र 28 वर्ष का खेती पैरी नदी से लगा हुआ है। और अपने घर में 24 सितम्बर शुक्रवार को शाम मछली मारने जा रहा हूॅ करके बताकर गया, लेकिन देर रात तक घर नही पहुंचने पर उनके परिजनो ने उनका तलाश प्रारंभ किया। शनिवार सुबह मृतक हेमलाल मरकाम का शव पैरी नदी सिंहार के पास नदी के भीतर पेड में अटका मिला, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा मैनपुर पुलिस को दिया गया। पैरी नदी में तेज बहाव चल रहा है, मैनपुर पुलिस को जानकारी लगते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक हेमलाल मरकाम उम्र 28 वर्ष का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया और मामले की जांच किया जा रहा है। 

ग्रामीणों के द्वारा आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि मृतक रात में नदी पार करते समय बाढ़ में बह जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी व तीन बच्चे है, और घर का मुखिया वही था, उनके परिवार का पालन पोषण की जिम्मेदारी मृतक हेमलाल पर थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news