बिलासपुर

शादी का झांसा देकर 26 साल छोटी लड़की से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी, जमीन दलाल गिरफ्तार
25-Oct-2021 6:03 PM
शादी का झांसा देकर 26 साल छोटी लड़की से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धमकी भी, जमीन दलाल गिरफ्तार

बिलासपुर, 25 अक्टूबर। पति की प्रताड़ना से दुखी होकर अलग रह रही महिला से मदद के नाम पर एक आरोपी उसकी बेटी से शादी का झांसा देकर रेप करने लगा। उसने उसके कुछ अश्लील वीडियो भी बना लिये। आरोपी 56 साल का है जबकि युवती केवल 20 साल की। आरोपी की अपनी ही बेटी की उम्र 26 साल है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक लालखदान निवासी एक महिला को उसका पिता रोज पीटा करता था, जिससे तंग आकर वह बिलासपुर शहर में अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ आकर रहने लगी। इस दौरान लालखदान में ही रहने वाला आरोपी जमीन दलाल शैलेष तिवारी उर्फ बबलू, मदद के नाम पर उसके घर पहुंचने लगा। बेटी की उम्र में काफी अंतर होने के कारण उसकी मां को संदेह नहीं हुआ। जब वह घरों में काम करने के लिये निकल जाती थी तो शैलेष तिवारी पहुंच जाता था। इस बीच उसने विवाह का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। साथ ही उसने उसके कुछ अश्लील वीडियो भी बना लिये। इसके बाद वह धमकी देकर उसके साथ रेप करने लगा। त्रस्त होकर युवती ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।   

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news