गरियाबंद

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों की पदयात्रा
23-Nov-2021 5:34 PM
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों की पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 23 नवंबर।
राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के तहत छुरा ब्लॉक के ग्राम टेंगनाबासा से नगर पंचायत छुरा के बजरंग चौक तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आर्थिक मंदी एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली, जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भावसिंग साहु, जनजागरण अभियान के ब्लॉक प्रभारी विकास तिवारी एवं गरियाबंद जनजागरण अभियान के ब्लॉक प्रभारी निरज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने बताया कि पूरे देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने पूरे देश मे जनजागरण अभियान की शुरुवात की है। आगे उन्होंने ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने देश को मंदी की ओर धकेल दिया है, चारो तरफ महंगाई की मार से जनता त्राही त्राही कर रही है।

जनजागरण के ब्लॉक प्रभारी विकाश तिवारी ने नगर स्थित बजरंग चौक पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2014 के चुनाव मे महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर बनाकर बहुमत हसील की थी। लेकिन आज जानता अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। देश मे महंगाई बढ़ी, बेरोजगारी बढ़ी और देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है, कार्यक्रम का संचालन नगर के पार्षद व नेता प्रतिपक्ष हरिश यादव ने किया।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मक्खू दिक्षित, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस राजकुमारी सोनी, पुष्पा धु्रव, अनिता साहू, चमन यादव, सतीश नामदेव, सेक्टर अध्यक्ष टेंगनाबासा हरिराम सिंन्हा, सीता राम सिंन्हा, अवध राम धुव,  सुराज सिंह धु्रव, भानु  प्रताप सिंह, बिशाली सिन्हा, निल सिंह, लचछन सिन्हा, संतोष सिंन्हा, भुनेश्वर सुरेश सिन्हा, गंगा राम, धुलनकुल सिन्हा, खिलेश धु्रव, बसदेव सिन्हा, राजेंद्र धूव,  पुरानिक  सिन्हा , अगहन सिन्हा , गोसाई राम सिंन्हा,  डिगेस सिन्हा, एल्डरमेन लोकेश्वर वर्मा, संदीप सोनी, युवा नेता शैलेन्द्र दीक्षित, सोनु दीक्षित, शशांक चौबे, अखिल चौबे, भागीरती साहू, ललित दीवान, बंशी यादव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news