दन्तेवाड़ा

एमएमडब्ल्यूयू किरंदुल का त्रैवार्षिक अधिवेशन, कश्यप अध्यक्ष-सिंह सचिव बने
16-Dec-2021 6:30 PM
एमएमडब्ल्यूयू किरंदुल का त्रैवार्षिक अधिवेशन, कश्यप अध्यक्ष-सिंह सचिव बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली /किरंदुल, 16 दिसंबर। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल का 16वां त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए विनोद कश्यप एवं सचिव पद के लिए एके सिंह की जीत हुई।

बुधवार को एमएमडब्ल्यूयू किरंदुल के श्रमिक सदन में आयोजित इस अधिवेशन में सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार एके सिंह को 70 एवं बीएल तारम को 19 मत प्राप्त हुए। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार थे, जिसमें विनोद कश्यप को 48, दिलीप सिंह 16, राज ओयामी 15, दिनेश साहू 8 व अजय पोटाई को 2 मत प्राप्त हुए। कार्यकारी अध्यक्ष पद में चिन्ना स्वामी की जीत हुई, जिन्हें 59 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी पति राम बघेल को 22, धर्मेन्द्र सोनी को 8 मत मिले।

इसके अलावा किंरदुल शाखा के लिए निर्वाचित कार्यसमिति में संगठन सचिव राकेश कुमार लाल, दुर्गा प्रसाद, कार्यालय सचिव राजेन्द्र कुमार यादव, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहु बने। साथ ही उपाध्यक्ष व  सहसचिव पद के लिए 12-12 एवं कार्यकारिणी सदस्यों में 23 निर्वाचित प्रत्याशी हैं। इंटक के अन्य शाखा से आये चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news