गरियाबंद

चन्नी सरकार का रवैया निंदनीय-किशोर
11-Jan-2022 4:33 PM
चन्नी सरकार का रवैया निंदनीय-किशोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 जनवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजयुमो के विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने पंजाब कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में देश के प्रधानमंत्री मोदी  के साथ हुआ। वह स्वीकार करने योग्य नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि नरेन्द्र मोदी किसी एक दल के नेता नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री हैं जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान हैं। विश्व के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई प्रधानमंत्री कार्यक्रम में जा रहे हैं और वहां की सरकार रास्ता क्लियर ना करें। प्रधानमंत्री को 20 मिनट इंतजार करना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस तरह लोकतंत्र काम करता है क्या, पंजाब सरकार कमजोर हैं, जो देश के प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा नहीं दे पायी। यह खतरनाक साजिश के तरफ इशारा करता है।

श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा में चूक पंजाब के कांग्रेस सरकार की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। यह एक आपराधिक चूक है। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने शुरजेवाला का बयान को अति निंदनीय बताया। कहा कि कांग्रेस सदैव इस देश की संवैधानिक व्यवस्था को अवमानना करती रही है। इसका एक उदाहरण फिर से देखने को मिला इनके राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में कहानी गढ़ रहे हैं। इस देश ने दो प्रधानमंत्री खोये है दुर्भाग्य से दोनों कांग्रेस के प्रधानमंत्री थे। इसके बावजूद इस तरह के बात करना बहुत ही निंदनीय हैं। राजनीति एक तरफ और प्रधानमंत्री की सुरक्षा एक तरफ है। कांग्रेसी कभी भी देश के बारे में नहीं सोचते और इस तरह के घृणित कार्य को अंजाम देते हैं।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों की पार्टी है, इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता संयमित हैं, क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ताओं को देश के संविधान पर, लोकतंत्र पर भरोसा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news