कांकेर
धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
04-Feb-2022 3:47 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 4 फरवरी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कंाकेर डॉ. कल्पना ध्रुव ने आज कंाकेर तहसील के ग्राम धनेलीकन्हार और तेलावट का धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम तेलावट के व्यापारी क्रांतिलाल साहू के गोदाम से 28 क्विटल धान जब्त किया गया।
इसी प्रकार धान उपार्जन केन्द्र धनेलहीकन्हार के निरीक्षण के दौरान सूचना मिलते ही संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए व्यापारी भेदन सेन के पास से मंडी एक्ट के तहत 40 क्विंटल धान जब्त किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक पूजा और हस्तिना राणा मौजूद थे।