रायगढ़

कार्यालयीन समय 10:30 बजे रखा जाए
11-Feb-2022 2:54 PM
कार्यालयीन समय 10:30 बजे रखा जाए

मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 फरवरी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि राज्य शासन द्वारा राज्य में शासकीय कार्यालय के संचालन हेतु 8 फरवरी  मंगलवार को सामान्य प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं तदनुसार सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस तथा कार्य अवधि सुबह 10:00 बजे से 5:30 बजे सुनिश्चित किया गया है। इस कार्य अवधि से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों मैं नाराजगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा तथा कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि यह आदेश व्यावहारिक नहीं है। कार्यालयीन समय 10 बजे सुनिश्चित करने से कर्मचारियों को विशेषकर महिला कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है।

महिला कर्मचारी दोहरी भूमिका का निर्वहन करते हैं सुबह उठकर बच्चों को तैयार करना, सास, ससुर, पति व पारिवारिक सदस्यों का भोजन व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी रहती है। तत्पश्चात वे अपने कार्यालय के लिए तैयार होकर कार्यस्थल पहुंचती हैं। कार्यालयीन समय में कटौती का सबसे ज्यादा प्रभाव महिला कर्मचारियों को पड़ा है इसके अतिरिक्त रायपुर शहर से 28 किलोमीटर दूर बसे नवा रायपुर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी यह असुविधाजनक है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही रायगढ़ में आज 10 फरवरी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह के नेतृत्व में कार्यालयीन समय पूर्ववत 10:30 बजे रखे जाने, केंद्र सरकार के समान 31: महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और संगठन से जुड़े साथी कर्मचारी शामिल हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news