रायगढ़

विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण
11-Feb-2022 3:19 PM
विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट का किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 11 फरवरी । 
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन देकर अब लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार का सौगात दिया है। सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपए के बृहद सुविधा युक्त ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

उक्त ऑक्सीजन प्लांट जिले भर में बहुत ही वृहद और सुविधा युक्त प्लांट बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 600 एंपियर ऑक्सीजन प्लांट और उसके साथ मिनी फोल्ड ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किया गया है। जो वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मरीजों के बेहतर इलाज में कामगार साबित होगा, साथ ही जिसकी क्षमता लगभग 40 बेड बेकअप की होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी राजस्व नंद कुमार चौबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, बीएमओ डॉ सिदार ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक उत्तरी जांगड़े ने लाल रिबन काटकर उक्त ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। सारंगढ़ एसडीएम ने नारियल तोड़ा। सारंगढ़ बीएमओ डॉ सिदार ने विधायक नगर पालिका अध्यक्ष एसडीएम जनपद उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों पार्षदों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का यह एक बड़ा बेहतर प्रयास है, जिससे अब मरीजों को ऑक्सीजन की असुविधा नहीं होगी।

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने उक्त ऑक्सीजन प्लांट को जीवन दायिनी बताते हुए सारंगढ़वासियों व स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी सौगात बताई और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री डीएसपी देव प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्द कुमार पटेल और जिले के कलेक्टर भीम सिंह जी का आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में कमला किशोर निराला, सरिता शंकर चंद्रा,  किरण नंदू मल्होत्रा, सुनील यादव, अभिषेक शर्मा विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, रामसिंह ठाकुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, किशोर निराला, शंकर चंद्रा, अरुण निषाद पत्रकार, शुभम यादव, गोलू तिवारी  के साथ डॉ आर एल सिदार बीएमओ, डॉ बीपी साय, डॉ एम आर मनहर, डॉ जे आर धृतलहरे, डॉ रामजी शर्मा, डॉ सुनील पटेल, डॉ प्रतीति त्रिपाठी, बीपीएम एन एन इज़ारदार, मुकेश यादव, अविनाश वाल्टर, भवानी देवांगन आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news