गरियाबंद

दीनदयाल को भाजपाईयों ने किया याद
12-Feb-2022 4:38 PM
दीनदयाल को भाजपाईयों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 फरवरी।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे।

पंडित उपाध्याय जी भारत की एक ऐसी हस्ती थी, जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। ये एक महान राजनेता थे, जो भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष थे। इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है। भाजपाईयों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उनसे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं।

उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। आत्मनिर्भर भारत की शक्ति से देश में एकात्म मानव दर्शन को सिद्ध किया। कहा कि पं. दीनदयाल के सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय परदेशीराम साहू, लोकनाथ सोनकर, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, पार्षद बॉबी चावला, मयाराम साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रेशम हुुंदल, इमरान सोलंकी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, ईश्वरी देवांगन, संजय साहू, हितेश मंड़ाई, कैलाश तिवारी, किशन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु मिश्रा, साधना सौरज, धनमती साहू सहित भाजपा मंडल के श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news