रायगढ़

तहसील में मारपीट, एक और वकील गिरफ्तार
14-Feb-2022 2:36 PM
तहसील में मारपीट, एक और वकील गिरफ्तार

रायगढ़, 14 फरवरी । दो दिन पहले जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के बहुचर्चित मामले में आज सुबह एक और वकील की  गिरफ्तारी होने की जानकारी मिल रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मारपीट की घटना में नामजद वकील जितेंद्र शर्मा को चक्रधरनगर पुलिस ने डभरा (जांजगीर)से किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब तक दो वकीलों को अलग अलग धाराओं में पकड़ लिया है, इसमें से कल एक वकील को जमानत याचिका रद्द होने के बाद जेल भेज दिया गया है, वहीं अब आज तडक़े चक्रधर नगर पुलिस ने जितेंद्र शर्मा को जांजगीर चाम्पा जिले के डबरा में छुपे होने की जानकारी प्राप्त होते ही छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news