रायगढ़

आम जनता करें सहयोग, जाम की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी निजात-एएसपी
14-Feb-2022 5:19 PM
आम जनता करें सहयोग, जाम की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी निजात-एएसपी

रायगढ़, 14 फरवरी ।  जिले के नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायगढ़ माहेश्वर नाग ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने कमान सम्हाल ली है। उनके द्वारा आम जनता को एक तरफ जहां यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा वहीं दूसरी ओर शहर में जाम की स्थिति निर्मित होनें पर शंयम बरतने की अपील की गई है। ताकि सही समय पर यातायात के जवान मौके पर पहुंचकर लोगों को जाम से राहत दिला सके।

यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग का कहना था कि रायगढ़ शहर के यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए यातायात विभाग शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है प्रथम दृष्टया जितने भी वाहन चालक है, जिनके द्वारा यातायात नियमों की लगातार अवहेलना की जा रही है, जिसमें दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक, पहली बार उन्हें समझाईश दी जाए, दूसरी बार हिदायत दी जाए और इसके बावजूद अगर वे यातायात के नियमों की अवहेलना करते हैं तो उनके उपर चालानी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के द्वारा भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यातायात के नियमों को जनता तक पहुंचाया जाए ताकि सभी यातायात के नियमों को लेकर जागरूक रहें इसके बावजूद यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

श्री नाग का यह भी कहना था कि शहर के सभी थानों की एक एक पेट्रोलिंग है, 112 की पेट्रोलिंग है, यातायात की तीन पेट्रोलिंग है, इसके अलावा मोटर सायकलों के जरिए भी यातायात पुलिस रायगढ़ शहर के अलग अलग क्षेत्रों में घुमकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने कार्रवाई करते रहती है। इसके अलावा यातायात पुलिस के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने शहर के बाहर जाने वाले मार्गो, शहर के बीच में हेलमेट, सीटबेल्ट लगाने जागरूक करते रहती है, साथ ही नो पार्किंग में वाहन खड़े वाहनों में लॉक लगाने, गलत साईड में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।  यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त के अलावा शहर के अन्य अधिकारियों के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के लेकर मीटिंग होते रहती है।

इस दौरान उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने पार्किंग  व्यवस्था पर चर्चा की जाती रही है। इस संबंध में कलेक्टर भीम सिंह ने पार्किग एरिया के हिसाब से शहर के कुछ जगहों को एयर मार्ग किया है, जिस पर यातायात विभाग अमल करते हुए अपना कार्य कर रही है। जनता से पार्किग जोन में ही वाहन खड़ी करने अपील भी की जाती है। ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से न जूझना पड़े।  

सडक़ दुर्घटना रोकने हो रहा प्रयास
यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं के बारे में कहा कि जितने भी सडक़ दुर्घटनाएं घटित हो रही है उनको बारीकियों से देखा जा रहा है। किन किन जगहों पर लगातार दुघटनाएं हो रही है। उन जगहों को ब्लैक स्पॉट की तरह देखा जा रहा है। यातायात पुलिस व पुलिस टीम इन जगहों पर जाकर कैसे लोगों को बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं से बचाया जाए। ब्लैक स्पॉट में गाडिय़ों की स्पीड कम कैसे करें उस पर अध्यन किया जा रहा है, साथ ही क्या स्टीगर लगाया जाए, रेडियम लगा सकते है, स्टॉपर लगा सकते हैं, जिग जैक लगा सकते हैं, जिससे गाडिय़ों की स्पीड कम हो। साथ ही साथ उन जगहों में दुर्घटना क्षेत्र का बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि बढ़ती सडक़ दुर्घटना में कुछ हद तक कमी आ सकेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news