रायगढ़

पदोन्नति में आरक्षण की मांग, सारंगढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन
15-Feb-2022 3:51 PM
पदोन्नति में आरक्षण की मांग, सारंगढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़, 15 फरवरी ।  14 फरवरी शाम को आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा छग के प्रदेश संयोजक लैलून कुमार भारद्वाज एवं  प्रदेश संयोजक प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी छग राजकुमार जांगड़े  के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज सर्व अनुसूचित जाति समाज भीम आर्मी छग क्रन्तिकारी शिक्षक संघ  अन्य संगठन ने संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने  सारंगढ़ विधायक उत्तरी  गनपत जांगड़े को अपना ज्ञापन सौपे।        

        
चौहान समाज  प्रमुख राजेन्द्र चौहान बरमकेला ब्लाक गजेंद्र चौहान सारंगढ़ ब्लाक सतनामी समाज बरमकेला विजय भारती सारंगढ़ प्रतिनिधिमंडल उरांव समाज प्रतिनिधिमंडल अनिता किरण लकड़ा अंशुमाला तिर्की संगीत मिंजप्रेम मिंज सौंरा समाज प्रतिनिधिमंडल अविनाश सिदार अन्य कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल कौशल राठिया अन्य भीम आर्मी छग प्रतिनिधिमंडल राजकुमार जांगड़े  संमेलाल कुर्रे, रामशरण भारद्वाज, प्रमोद महेश ब्लाक अध्यक्ष सारंगढ़ विमल अजगल्ले, दिलीप कुमार यादव ,फकीरा यादव कार्यकारी अध्यक्ष ब्लाक महामंत्री लखन लाल धैर्य, दीनदयाल महेश मोहन जांगड़े, रामेश्वर जांगड़े, नर्मदा महिलांगे ,पुरुषोत्तम महिलांगे, नेमचंद रात्रे सकून महिलांगे, गीता टंडन, भागिरती भारद्वाज, सजन लाल जाटवर संतोष बौद्ध एवम अन्य सैकड़ों की संख्या में शामिल प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सारंगढ़ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन उतरी गनपत जांगड़े को मुख्यमंत्री से पहल कर  पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने का आग्रह किये, जिस पर विधायक सारंगढ़ ने विधानसभा में बात रखने व मुख्यमंत्री छग शासन से मिलकर पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने का ठोस आश्वासन दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news