रायगढ़

कलेक्टर के आश्वासन पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया आंदोलन स्थगित
15-Feb-2022 4:16 PM
कलेक्टर के आश्वासन पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने किया आंदोलन स्थगित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 फरवरी । 
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि तहसील कार्यालय में नायाब तहसीलदार रीडर राजस्व पियुन के साथ मारपीट के आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं होने पर कलम बंद हड़ताल का आह्वान किया था।

आह्वान पर सोमवार को समस्त कार्यालय बंद रहे तथा सभी कर्मचारी अधिकारी मिनी स्टेडियम में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किए धरना प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय रायपुर का प्रतिनिधिमंडल रायगढ़ पहुंचा । प्रतिनिधि मंडल में संजय सिंह प्रांतीय संगठन सचिव संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, अजय तिवारी संभागीय संयोजक रायपुर संभाग एवं कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंकज पांडे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ, मनीष सिंह प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ शामिल थे।

इसके अतिरिक्त रोहित तिवारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, जेपी उपाध्याय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा कोरबा, आर एल भारद्वाज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ नवगठित जिला सक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा रायगढ़ जिले के समस्त तहसीलों के कर्मचारी अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल रहे। संघ के सदस्य मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेताओं को कलेक्टर रायगढ़ भीम सिह  ने चर्चा के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुना और दोषी अधिवक्ताओं के गिरफ्तारी को जायज मांग माना, उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आरोपी दूसरे अधिवक्ता की भी गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया है।

समस्त नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय के अंदर हमला दुर्भाग्यपूर्ण घटना है मैं अपने जिले के समस्त कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हूं और मेरे द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। चुकि आप की मांग पर कार्यवाही जारी है आज समस्त नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे इसलिए आप अपना कलम बंद हड़ताल आज यहीं पर स्थगित कर दीजिए।

धरना प्रदर्शन जारी रहा इसी बीच खबर मिली की तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई तब कलेक्टर भीम सिंह के आश्वासन पर विश्वास करते हुए प्रांतीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल और जिला फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि आज आगे की जाने वाली समस्त कारवाही को हम  स्थगित करते हैं। यदि आश्वासन के अनुरूप समस्त आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाएंगे तो हमारा आंदोलन हम पुन: जारी कर देंगे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news