गरियाबंद

माता-पिता और गुरु का आदर करना हमारी संस्कृति - पूरनलाल
15-Feb-2022 6:42 PM
 माता-पिता और गुरु का आदर करना हमारी संस्कृति - पूरनलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 15 फरवरी। शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बिजली में मातृ-पितृ दिवस का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पूजा अर्चना कर किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे माता-पिता की अहम भूमिका होती है। अर्थात माता-पिता वो हस्ती है, जिसके पसीने की एक बूंद का कर्ज भी औलाद नहीं चुका सकती।

उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति माता, पिता, गुरु और वृद्धों की सेवा करते है उनकी आयु, विद्या, यश और बल में वृद्धि होती है। इसलिए माता पिता और गुरु का सम्मान करना हमारी संस्कृति है।

व्याख्याता दिनेश कुमार साहू ने कहा कि जीवन मे संस्कार का बहुत महत्व है। संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होते है। हमे अपने माता पिता की आज्ञा मानते हुए उनका आदर करना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मातृ-पितृ दिवस के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू, व्याख्याता दिनेश साहू, विनय साहू, रेखा सोनी, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, नकुल साहू, रुद्रप्रताप साहू, अविनाश साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news