रायगढ़

गौसेवक मरीजों को खाद्यान्न बांट जन्मदिन मनाएंगे
20-Feb-2022 3:18 PM
गौसेवक मरीजों को खाद्यान्न बांट जन्मदिन मनाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 20 फरवरी।
शहर के कुछ युवा खुद के खर्च पर अस्थाई व्यवस्था बनाकर पिछले 3 सालों से गौ सेवा कर रहे हैं। इन युवाओं ने अब अपने जन्मदिन पर स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा करने की ठानी है। जन्मदिवस पर केक सहित अन्य खर्च करने की बजाय युवा सदस्य अपने बीच के सदस्यों के जन्मदिवस पर मरीजों को फल सहित अन्य जरूरत के सामानों का वितरण कर जन्म दिवस मनाएंगे।

युवा सदस्य निहाल और उपेंद्र का जन्मदिन भी इसी तरह मनाया गया। सिविल अस्पताल पहुंच युवाओं ने मरीजों और उनके परिजनों को फल सहित खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौ सेवा समिति के शुभम यादव ने बताया कि हर युवा सदस्य का जन्मदिन मरीजों को फल वितरण और उनका कुशलक्षेम पूछ कर मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए युवाओं ने बकायदा एक टीम तैयार कर रखी है। किल्लापारा स्थित आमनेर नदी की पुल के नीचे यह युवा पिछले 3 साल से अस्थाई गौ सेवा केंद्र बनाकर शहर भर के घायल मवेशियों की सेवा कर रहे हैं।
गौ सेवा केंद्र में 60 से अधिक मवेशियों का उपचार कर उनका पालन पोषण का इन युवाओं ने जिम्मेदारी ली है। मवेशियों की सेवा और इलाज का खर्च भी युवा खुद उठाते हैं। इसके बाद भी वहां मवेशियों के लिए सारी व्यवस्था अपने दम पर बना चुके हैं। चारा पानी से लेकर इलाज और दवाई सहित अन्य सेवा कार्यों में युवा सुबह शाम शामिल होते हैं। इन युवाओं का सेवाभावी कार्य अत्यंत ही सराहनीय है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news