रायगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का पुनर्गठन शेख कलीमुल्लाह संयोजक
21-Feb-2022 2:48 PM
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का  पुनर्गठन शेख कलीमुल्लाह संयोजक

फेडरेशन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित 

रायगढ़, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ की बैठक अभियंता भवन में रखी गई। बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध कर्मचारी संगठन के अतिरिक्त अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। बैठक में जिला फेडरेशन का पुनर्गठन किया गया तथा सर्वसम्मति से कार्यकारी संयोजक शेख कलीमुल्लाह को जिला फेडरेशन का संयोजक चुना गया।

शेख कलीमुल्लाह द्वारा सभी साथियों से सलाह मशवरा कर नया कार्यकारिणी का गठन किया। नवीन कार्यकारिणी  मे संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान मनोज कुमार पांडे संयोजक शेख कलीमुल्लाह   सचिव अनिल यादव कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी प्रवक्ता आशीष रंगारी  सहसंयोजक गोविंद परधान रवि गुप्ता भागवत कश्यप  महासचिव धर्मेंद्र  बैस विष्णु यादव लंबोदर पटेल  संगठन सचिव पीसी साहू रति दास महंत राजेश तिवारी भुनेश्वर पटेल  प्रचार सचिव  रूपलाल सिदार नरेंद्र पर्वत संजीव सेठी अनिल मोदी  सह सचिव कमल सिदार राम कुमार चैहान लक्ष्मीकांत पटेल वेद प्रकाश अजगल्ले बनाए गए। इसके अतिरिक्त सभी तहसील शाखा संयोजकध् महासचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदेन सदस्य होंगे।  

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रायगढ़ जिले के कर्मचारी समस्याओं के लिए जिले में कार्यरत सभी कर्मचारी संगठनों का कोर टीम गठित किया जाए। जिसमें सभी वरिष्ठ कर्मचारी पदाधिकारी शामिल रहे।  डॉक्टर डीआर प्रधान मनोज कुमार पांडे, शेख कलीमुल्लाह, अनिल यादव धर्मेंद्र बैंस उमेद राम पटेल अशोक पटेल विष्णु यादव डॉ माधुरी त्रिपाठी को कोर टीम में नामित किया गया। कोर टीम को जिले के कर्मचारियों के स्वाभिमान के लिए उनकी समस्याओं के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का अधिकार दिया गया। कोर टीम के सदस्य कल 21 फरवरी को जिला कलेक्टर भीम सिह साहब से मिलकर विभागीय परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित करने की मांग रखेंगे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news