रायगढ़

महिला रक्षा टीम ने एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास व अपराधों की दी जानकारी
22-Feb-2022 4:03 PM
महिला रक्षा टीम ने एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास व अपराधों की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 फरवरी । 
छात्र-छात्राओं, कामकाजी महिलाओं को महिला एवं साबइर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही जिले की महिला रक्षा टीम द्वारा सोमवार को डिग्री कॉलेज अन्तर्गत एनसीसी यूनिट के कैडेट्स को शिक्षकगण की उपस्थिति में व्यक्तित्व विकास और अपराधों की जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम प्रभारी टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा कैडेट्स को चरित्र और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को सभी प्रकार की चुनौतियों से निबटने के शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है, इसके लिये अनुशासित होकर समन्वय के साथ जीवन में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आगे चलकर एनसीसी कैडेट्स सेना, पारा मिलिट्री के अलावा सरकारी नौकरियों में आते हैं। अभी से अपने चरित्र और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देंवे, अनावश्यक अपना समय बर्बाद न करें।

टीआई अंजना केरकेट्टा कैडेट्स को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुये किसी प्रकार की छिंटाकशी या छेडखानी का विरोध कर पुलिस के पास शिकायत करने कहा गया। साथ ही बताई कि वर्तमान में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अपनी गुप्त सूचनाएं किसी से भी साझा कर देतें हैं जो ठीक नहीं है।

सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती या साइबर ठगों के झांसे में आकर बैंक एकाउंट की जानकारी बिल्कुल न दें। साबइर क्राईम होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देंवे। रक्षा टीम प्रभारी द्वारा कैडेट्स को पुलिस हेल्प लाइन नम्बर डॉयल 112, पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 94791-93299 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त करना बताया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के साथ शिक्षकगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news