रायगढ़

छायाचित्र प्रदर्शनी में दी शासन की योजनाओं की जानकारी
23-Feb-2022 3:34 PM
छायाचित्र प्रदर्शनी में दी शासन की योजनाओं की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 फरवरी। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए आज रायगढ़ विकासखंड के ग्राम महापाल्ली में एक दिवसीय सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी है। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, सुराजी गांव, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना, वनोपज संग्रहण, जलजीवन, छत्तीसगढ़ मॉडल, रोका छेका, धन्वंतरी, बिजली बिल हॉफ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई।

प्रदर्शनी में जनसंपर्क  विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट, पम्पलेट, ब्रोशर एवं जन-मन पुस्तिका का भी निरूशुल्क वितरण किया जा रहा है। महापल्ली में लगाई प्रदर्शनी सभी वर्गो के लिए आर्कषण का केन्द्र बना रहा। जहां लोग बड़ी संख्या में पहुचकर शासन की योजनाओं का उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news