दन्तेवाड़ा
दुर्गा मंदिर में मनोकामना ज्योत
03-Apr-2022 6:20 PM
बचेली, 3 अप्रैल। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार से हुआ। अगले नौ दिनों तक मां देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। नगर के वार्ड क्रं. 4 आरईएस कॉलोनी दुर्गा मंदिर में पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष आरएल दास ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा होगी, इस बार 81 मनोकामना ज्योत कलश स्थापित किये गये है।