दन्तेवाड़ा

बचेली की नंदिनी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए चयनित
09-Apr-2022 10:06 PM
बचेली की नंदिनी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिए चयनित

संसद भवन में रखेगी विचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 बचेली, 9 अप्रैल।
दंतेवाड़ा जिला के बचेली नगर की 19 वर्षीय पर्यावरण एवं जलवायु कार्यकर्ता नंदिनी दीक्षित 16 अप्रैल को संसद भवन में आयेाजित होने वाले युवा संसद में अपने विचार रखेगी।

 दिल्ली कौशल विकास एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के लिए युवाओं की चयन प्रतियोगिता आयोजित की थी। इनके द्वारा देशभर के विश्वविद्यालयों के बीच इस युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को मौजूदा पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके।  विश्वविद्यालय स्तर क्षेत्रीय एवं जोनल स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं का चयन किया गया है। इस राष्ट्रीय युवा संसद से नए भारत के विकास को उत्प्रेरित करने तथा प्रमुख राष्ट्रीय पर्यावरण मुद्दों पर पारस्परिक जुड़ाव आदान प्रदान और विचार विमर्श से अगले 5 वर्षों में बदलाव देखने को मिलेगा देश भर से इन तीन स्तरीय हुए चुनाव में डेढ़ सौ बच्चों का चयन हुआ।

ज्ञात हो कि नंदिनी वर्तमान में नंदिनी दीक्षित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा हैं। पर्यावरण को लेकर संजीदा रहने वाली नंदिनी देश के वीर शहीदों के नाम से पौधारोपण करती हैं। जिसके लिए वह एक अभियान चलाती हैं -एक पेड़ शहीदों के नाम, जिसके तहत वह हर महीने की 19 से 25 तारीख तक पौधारोपण करती हंै। इनके अभियान को देश भर से प्रशंसा के साथ साथ जन समर्थन और आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। नंदिनी संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा नवंबर 2021 में आयोजित कॉप-26 की अर्थबीट चैलेंज की विजेता भी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news