गरियाबंद

देश का विकास मजदूरों के बिना संभव नहीं है-नीलकंठ
05-May-2022 4:18 PM
देश का विकास मजदूरों के बिना संभव नहीं है-नीलकंठ

छुरा, 5 मई।  विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमिक संगठन मजदूर संघ के तत्वधान में विश्व मजदूर दिवस आदिवासी अंचल विकासखंड छुरा के अंतिम छोर ग्राम निसेनिदादर  ग्राम पंचायत देवरी में मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जनपद सदस्य व प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर थे। अध्यक्षता रूपनाथ बंजारे प्रथम जिला अध्यक्ष श्रमिक संगठन मजदूर संघ के मजदूर संघ विशेष अतिथि दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य, समाजसेवी शीतल व अशोक ठाकुर सरपंच मंचासीन रहे। 

सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पीला चावल से स्वागत किया गया।  विश्व मजदूर दिवस के विषय में समाजसेवी शीतल जरूर ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि नीलकंठ ठाकुर ने कहा कि आज खेतों से लेकर कारखानों तक मजदूरों के बिना पत्ता नहीं हिलता, देश का विकास मजदूरों के बिना संभव नहीं है। धूप गर्मी बरसात को सोते हुए मजदूर घर गांव, शहर , देश प्रदेश, जल, थल सभी जगह अपना योगदान देते हैं। मजदूरों का सम्मान करके मैं आज अपने को धन्य मान रहा हूं। सरपंच अशोक ठाकुर ने मजदूर दिवस मनाने के लिए अपने गांव को चुनने पर सभी का धन्यवाद किया। 

सभी उपस्थित मजदूर महिलाओं को साड़ी व पुरुषों को पेंट शर्ट साथ ही खाद्य सामग्री एवं ओ आर एस का पैकेट दिया गया पश्चात सभी ग्राम वासियों के साथ अतिथियों ने बोरे बासी लाल मिर्च की चटनी अथान आम की चटनी गोंदली, के साथ तथा सिल पर पीसी चटनी का सामूहिक बासी खाया। 

कार्यक्रम का संचालन दिलीप मरकाम ने किया विशेष रूप से रमला, जगती, राम बाई, कुलेश्वरी, सनी बाई, राजवती, रमशिला, फुल बाई, राजवनतींन,सोहद्र, सीताबाई, पांचों बाई, मीराबाई, कुमारी बाई, रामेश्वर, कहार सिंह,भुनेश्वर, गिरवर ,कोमल ,बलराम, कृष्ण कुमार, चंद्र कुमार, घसीया राम, मुकेश, यशवंत, संत, मनीराम आदि जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news