गरियाबंद

बूथों के लिए संगठनात्मक कार्यों की बनी योजना
06-May-2022 4:53 PM
बूथों के लिए संगठनात्मक कार्यों की बनी योजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 6 मई। 
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा समयदानी कार्यकर्ता के रूप में पाण्डुका शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। बैठक में बूथों के लिए आगामी संगठनात्मक कार्यो की योजना बनाई गई। बूथ में जो संगठनात्मक रचना की गई है उसकी विस्तृत सत्यापन करने हर बूथ की बैठक की जाएगी।

बैठक में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देकर जन-जन तक पहुंचने एवं राज्य की भूपेश सरकार की असफलता को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। मतदाता और नव मतदाता को अधिक से अधिक भाजपा से जोडऩे सघन अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन सिन्हा, राजिम मंडल महामंत्री चंदन साहू, शक्ति केन्द्र विस्तारक श्रीमती आशा शर्मा, बूथ अध्यक्ष गण नवीन साहू, स्निग्धा शर्मा, श्रीमती तारा साहू, माधो राम निषाद ,लालेश साहू, ओमप्रकाश बागे, परषोत्तम चक्रधारी, श्रीमती रेखा साहू, अश्वनी साहू, मुकेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news