गरियाबंद

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है-उमेश
09-May-2022 3:37 PM
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है-उमेश

भाजपा का मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 9 मई।
भाजपा मंडल नवापारा के कार्यकर्ता द्वारा मेरा बूथ-सबसे मजबूत अभियान पर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नवापारा भाजपा मंडल के नेताओं ने हसदा शक्ति केंद्र के ग्राम-पिपरौद पहुंचे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यदि हम संगठन के कार्य को निष्ठापूर्वक कर लेते हैं तो हमारा बूथ सबसे मजबूत हो जाएगा। हमारे संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता है। शक्ति केंद्र प्रभारी एवं युवा जनपद सदस्य कमलनारायण साहू ने कहा कि हमें पार्टी ने लोगों तक पहुँचने व उनसे जुडऩे के लिए अवसर दिया है। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है तथा संगठन के कार्य हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता पैदा करती है।

वर्तमान सरकार की नाकामी एवं वादाखिलाफी को घर-घर तक पहुंचाना है। आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने अधिकार व शासकीय योजनाओं से वंचित हैं। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और आम जनता को छल रही है। अपने घोषणा पत्र में किये वादों को भूल गई है। आज प्रदेश के युवा, किसान, गरीब व महिलाएं ठगा हुए महसूस कर रहे है। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लबरा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, विशेष आमत्रित सदस्य किशोर देवांगन, महामंत्री नवल साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, बरातू साहू, पूर्व सरपंच चित्त लाल साहू, गुलशन साहू, द्विज साहू, समरू साहू, रामावतार बाजरे, हितेश, अनुज राजपूत, विरेन्द्र साहू, कार्तिक राजवंशी, नरेंद्र बर्मन, किशन साहू, नाथूराम साहू, गोपी चंद साहू, पवन साहू, चुम्मन साहू, तेजेश्वर साहू, बजंरगी, जीवराखन साहू, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news