गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 मई। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में विजय पताका लहराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, गांव-गांव, शहर-शहर में पोस्टर अभियान चला रहे हैं। इस पोस्टर में आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी, मतदाताओं को दे रहे हैं। अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने बताया कि पोस्टर अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को आम आदमी पार्टी से जोडऩा है। पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में संगठन खड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। पोस्टर में दिए हुए नंबर में मिस्ड कॉल करके लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी भारत की एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें मेहनत और समर्पण के बूते एक कार्यकर्ता किसी भी ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। यहां राजनीति के लिए न तो परिवार का नाम काम आता है और ना ही धन व बाहुबल। उन्होनें कहा कि भाजपा और कांग्रेस के छल से लोग बुरी तरह से उब चुके हैं।
मोहन ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होती हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, गोबरा नवापारा ब्लॉक अध्यक्ष मस्त राम साहू, खोमेश सिन्हा, राज यादव, शिशु पाल खांडे, उरेंद साहू, कमलेश साहू, विक्की यादव उपस्थित थे। यह अभियान गोबरा नवापारा से कुर्रा, सोनेसिली, आलेखुटा, उमरपोटी, खोलहा, जामगांव आदि गांवों में पोस्टर अभियान रथ भ्रमण किया।