गरियाबंद

किसान मोर्चा मेघा मंडल का धरना-प्रदर्शन
25-May-2022 3:11 PM
किसान मोर्चा मेघा मंडल का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम-भेण्डरी, 25 मई।
भाजपा किसान मोर्चा मेघा मंडल के द्वारा ग्राम भेण्डरी के सोसायटी में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसानों को वर्मी कंपोस्ट के रूप में अमानक खाद को लेने की बाध्यता समाप्त करने एवं किसान हित में कई मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

भाजपाईयों ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट गोबर खाद के 30 किलो के बोरी में 8 से 10 किलो वजन कम आ रहा है, यह किसानो के साथ धोखा है। कांग्रेस सरकार किसानों को भ्रमित, झूठ बोल कर वर्मी कंपोस्ट गोबर दिया जा रहा है। किसान गोबर खाद नही लेने पर यूरिया, डीएपी रासायनिक खाद नही दिया जा रहा हैं। वर्मी कंपोस्ट निश्चित रूप लेना की बाध्यता से किसानों को परेशान किया जा रहा था।

धरना प्रदर्शन कर सोसायटी प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, मंडल अध्यक्ष डॉ चुम्मन साहू, मेघा मंडल उपाध्यक्ष प्रीत देवांगन, हेमंत साहू, भितेद्र नगारची, ओम प्रकाश सिन्हा, तिलक पंच, केदारनाथ साहू, रोहित पटेल, हेमलता देवांगन, डामेश्वरी यादव, लीलाबाई साहू, रेखा साहू, राधे पटेल, ओंकार साहू, नंदू साहू, कामता साहू, कुशल साहू, शांतनू देवांगन, उत्तम पटेल, नकछेड साहू, अश्विनी साहू, भुषण देवांगन, दसरू पटेल, तिलक साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news