गरियाबंद

किसान पंचायत में मोदी सरकार की बताईं उपलब्धियां
07-Jun-2022 5:04 PM
किसान पंचायत में मोदी सरकार की बताईं उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम,  7 जून।
आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवं रायपुर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष अनिल नायक के निर्देशन में नवागांव में किसान पंचायत रखा गया, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई गई।
नवागांव में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन और कार्यकाल के 8 वर्ष पूरा होने के लक्ष्य एवं उनके कार्ययोजना का विस्तारपूर्वक मंडल एवं बूथ तक प्रचार एवं प्रसार, किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मध्य में रखकर सभी जागरूक किसानों को उनका विचार एवं विमर्श सभी के मध्य करना, कार्य विधि सुव्यवस्थित एवं प्रचार एवं प्रसार जन-जन तक पहुंचाने किसान पंचायत का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज  मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला ग्रामीण मंत्री परदेशी राम साहू, जिला मंत्री मनीष देवांगन, किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन साहू, महामंत्री कैलाश तिवारी,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, नवल साहू , मुकुंद मेश्राम, नत्थू साहू, जौन्दी के पूर्व सरपंच टीकम साहू, माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य इतवारी राम चक्रधारी, टिकेंद्र साहू, गुहाराम साहू, योगेन्द्र ध्रुव , मिथलेश साहू, द्विज राम साहू, चंद्राकला ध्रुव, शशी ठाकुर, मनीषा साखरे, विनोद साहू, बिमला सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news