बिलासपुर

सोने के चेन की लूट का एक आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
20-Jun-2022 6:06 PM
सोने के चेन की लूट का एक आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

दो अब भी फरार, माल भी बरामद नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 20 जून। तंत्र मंत्र और पूजा पाठ कर कष्ट निवारण करने का झांसा देकर फरवरी 2021 में सोने की चेन इटकने के आरोपी को जीपीएम पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

गौरेला थाने में 16 फरवरी को 61 वर्षीय आशा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह जब वह अपने घर की ओर जा रही थी, तब तीन अज्ञात लोगों ने उससे देवी प्रकोप का डर दिखाया और कष्ट दूर करने के लिए झांसा देकर गले से ढाई तोले का चेन उतरवा लिया और भाग गए। इसकी कीमत 1.20 लाख है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। विवेचना के दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मेरठ उत्तर प्रदेश पहुंची और उधम सिंह नगर के रहने वाले रफाकत अली, परवेज अली और इस्लाम मियां के बारे में जानकारी जुटाई। ये लोग अलग-अलग राज्यों में घूम कर लोगों से इसी तरह धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस की तलाशी में केवल परवेज अली (20 वर्ष) हाथ लगा। उसे पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया बाकी आरोपियों के बारे में बताया गया है कि वे घुमक्कड़ प्रवृत्ति के हैं और गांव में नहीं रहते। उनकी भी तलाश की जा रही है। आरोपी से अभी लूटी गई चेन बरामद नहीं हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news