गरियाबंद

भाजपा खोरपा मंडल ने मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई
24-Jun-2022 4:41 PM
भाजपा खोरपा मंडल ने मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जून। 
भाजपा खोरपा मंडल ने ग्राम खोरपा में पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित कर मनाया। 
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू एवं महामंत्री नेहरू लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत का सपना दृष्टा है। एक राष्ट्र एक विधान एक संविधान का सपना पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटा कर साकार किया। 

आज विश्व में राष्ट्रवाद अपने चरम पर है। वह पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही देन है। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन का प्रत्येक पहलू अनुकरनी एवं चिरकाल तक स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, कृष्णकांत नामदेव, प्रकाश नामदेव, कुलेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, राजेंद्र मंडल, गैंदू पटेल, यशवंत साहू, दशरथ साहू, मंगलू साहू, डामेश्वर साहू, महेंद्र साहू, अयोध्या पटेल, धर्मेंद्र, आदित्य, सूर्यांश, जय, राज, मुरहा साहू, बोड्डू साहू एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news