दन्तेवाड़ा

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने दिया धरना
29-Jun-2022 10:13 PM
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने दिया धरना

 दंतेवाड़ा,29 जून। अधिकारी एवं कर्मचारी फेडरेशन दंतेवाड़ा द्वारा बुधवार को नगर के आंंवरा भाटा स्थित दुर्गा मंडप में धरना प्रदर्शन कर राज्य शासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके उपरांत रैली की शक्ल में जिला कार्यालय पहुंचकर राज्य शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रवक्ता अजमेर सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा महंगाई भत्ता केंद्र शासन की तुलना में कम दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों को 34 फ़ीसदी डीए मिलना चाहिए। इसके साथ ही गृह भाड़ा भत्ते का प्रदाय भी नहीं किया जा रहा है। उक्त भत्ते को भी शीघ्र दिया जाना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यालय रहे सूने
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल के चलते जिला कार्यालय की अधिकांश विभागों में सन्नाटा छाया रहा। अधिकारी व कर्मचारी धरना प्रदर्शन के कारण सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते आम नागरिकों को शासकीय कार्यों के संपादन में असुविधा हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news