गरियाबंद

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू
06-Aug-2022 5:41 PM
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 अगस्त।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज के अगुवाई में नवापारा के बस स्टेंड से सदर रोड की ओर आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। 

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के संयोजक विजय गोयल द्वारा एक हजार तिरंगा उपलब्ध करा कर उक्त मार्ग के दोनो ओर भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह बना कर प्रत्येक प्रतिष्ठान एवं निवासियों को तिरंगा उपलब्ध कराया गया तथा ससम्मान फहराया गया। साथ ही तिरंगा प्राप्त करने वालो से स्वेच्छा से अंश दान के रूप में एक रुपए से दस रुपए लिए गए। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पूरे देश मे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 

आजादी के इस महत्वपूर्ण पल को हर व्यक्ति, हर घर तक पहुंचाना है। जन जन तक आजादी के प्रति मान सम्मान का भाव हो व इस राष्ट्रीय पर्व से हर व्यक्ति हृदय की गहराइयों से जुड़ सके इस लिए भाजपा परिवार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी में नवापारा नगर के बस स्टैंड से सदर रोड प्रत्येक घर तक तिरंगा ध्वज पहुचाया गया। 
इस अवसर पर हर घर झंडा अभियान के विधानसभा प्रभारी अशोक बजाज, नवापारा प्रभारी विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, दयालु गाड़ा, मुकुंद मेश्राम, किशोर देवांगन, टिंकू सोनी, नवल साहू, परदेशीराम साहू, रेशम सिंग हुंदल, तरुण बाफना, देवेन्द्र सेन, मया राम साहू, श्रीमती धनमति साहू, भूषण सोना, ईश्वरी देवांगन, कैलाश तिवारी, मोती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news