दन्तेवाड़ा
भारतीय कला रत्न से नवाजे गए संतोष टोप्पो
02-Sep-2022 9:59 PM
दंतेवाड़ा, 2 सितंबर। दंतेवाड़ा में उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण संतोष टोप्पो को पुणे में भारतीय कला रत्न सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि उन्हें श्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार की श्रेणी में सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने वर्ष 2018 में पश्चिम बंगाल के हरिशचंद्रपुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी। इसके साथ ही उनके द्वारा उरांव आदिवासी समाज की संस्कृति संबंधी अनेक प्रस्तुतियां दी गई है। उन्हें विभिन्न विधाओं में विशेषज्ञता हासिल है। इनमें गायन और वाद्य यंत्रों में दक्षता प्रमुख है। मूल रूप से रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड निवासी श्री टोप्पो वर्तमान में इंदिरा कला एवं संगीत विद्यालय खैरागढ़ से लोक संगीत में 2 वर्षीय डिप्लोमा स्वाध्याय छात्र के रूप के रूप में हासिल कर रहे हैं।