दन्तेवाड़ा

डॉ. गीता सिंह और डॉ. आनन्द सिंह सम्मानित
07-Sep-2022 2:24 PM
डॉ. गीता सिंह और डॉ. आनन्द सिंह सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़, 6 सितम्बर।
रायपुर के सिविल लाईन वृन्दावन हाल में शकुन्तला फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण समारोह में डॉ गीता सिंह को प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान समाज सेवा हेतु दंतेवाड़ा में पदस्थ उपायुक्त डॉ आंनद जी सिंह को भी सम्मानित किया गया। डॉ. गीता और डॉ. आनन्द विशेष बच्ची का पालन पोषण करते हुए बहुत कठिन संघर्ष के पश्चात् शैक्षणिक और सामाजिक उपलब्धियां पाई है। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुणा पलटा कुलपति हेमचंद यादव विश्व विद्यालय दुर्ग के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस दौरान स्मिता सिंह अध्यक्ष शकुंतला फाउंडेशन, नितिन भंसाली प्रवक्ता कांग्रेस, दिनेश टांक राज्य साक्षरता मिशन छत्तीसगढ़, के भगीरथ, उदय भान सिंह व राज्यभर से पुरस्कृत होने वाले शिक्षक और समाज सेवी उपस्थित थे। सिंह दम्पति को प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण से सम्मानित होने पर शुभचिंतकों, मित्रों, परिवारजनों व स्टाफ के समस्त लोगो ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में पदस्थ उपायुक्त डॉ आंनद जी सिंह को उनके विशेष शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व भी उनको और डॉ गीता सिंह को शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ अचीवर्स सम्मान से सम्मानित किया गया था।

वही वर्ष 2021 के अखिल भारतीय पितृ शक्ति सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। वही विगत माह ही उपासना फाउंडेशन द्वारा सिंह दम्पति को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news