गरियाबंद

किसानों के खाते में तीसरी किश्त
17-Oct-2022 5:25 PM
किसानों के खाते में तीसरी किश्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद,17 अक्टूबर।
  राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंर्तगत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के पंजीकृत 78 हजार 79 किसानों को 57 करोड़ 15 लाख रुपये राशि का अन्तरण किया गया। गोधन न्याय योजना अंतर्गत 2 लाख 31 हजार 353 क्विंटल गोबर क्रय किया गया। पशुपालकों को उनके खाते में  4 करोड़ 51 लाख रुपये अन्तरण किया। 

सोमवार को जिला मुख्यालय स्तिथ वेयर हाऊस केपरिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत गो धन न्याय योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमि हीन कृषि मजदूर न्याय योजना राशि  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग उड़द , एवं अरहर क्रय की अभिनव पहल नवीन तहसील एवं नामांतरण सरलीय करण पोर्टल के  शुभारंभ के अवसर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा बटन दबाकर राशि अंतरण किया गया जिसमें जिले के किसानों को करोड़ 15 लाख रुपये राशि का अन्तरण किया गया। गोधन न्याय योजना अंतर्गत 2 लाख 31 हजार 353 क्विंटल गोबर क्रय किया गया पशुपालकों को उनके खाते में  4 करोड़ 51 लाख रुपये अन्तरण किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, भावसिंह साहू, ओम राठौर, कलेक्टर प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर अविनाश भोई,कृषि उप संचालक एस के भोई विभागके अधिकारी कर्मचारी के अलावा किसान साथी एवं हितग्राही मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news