गरियाबंद

चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन
21-Oct-2022 2:56 PM
चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन

नवापारा-राजिम,  21 अक्टूबर। गुरूवार को रायपुर में चीन की विस्तार वादी नीति के विरूद्ध में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सोमेश चन्द्र पांडेय, प्रदेश महामंत्री विकल्प नन्दा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत बक्शी, प्रदेश युवा विभाग प्रमुख किशोर देवांगन, जिला अध्यक्ष टीकमचंद साहू, महामंत्री नवीन शर्मा, डॉक्टर निमाई विश्वास, इन्द्र कुमार साहू, श्रीमति नन्दिनी साहू, टीआर वर्मा आदि ने भारत तिब्बत सहयोग मंच विगत 23 वर्षों से निरंतर चीन के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह गति दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 20 अक्टूबर को 1962 में धोखे से हिंदी चीनी भाई-भाई के भ्रम में रखकरयुद्ध थोप दिया था तथा 1962 के इस युद्ध में चीन ने भारत के एक बड़े भू-भाग पर कब्जा कर लिया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news