गरियाबंद

छठ पर्व धूमधाम से मना, घाट पहुंचे जनप्रतिनिधि, सुख-शांति की कामना
31-Oct-2022 4:02 PM
छठ पर्व धूमधाम से मना, घाट पहुंचे जनप्रतिनिधि, सुख-शांति की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 अक्टूबर।
पूर्वांचल वासियों ने सूर्य उपासना का छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा कार्यक्रम में विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू सहित स्थानीय नेताओं ने त्रिवेणी संगम तट पहुंचकर छठ माता का पूजा-अर्चना कर क्षेत्र एवं प्रदेश के सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर पूजा में नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, नपा के पूर्व अध्यक्ष देहुती साहू, रतीराम साहू, एल्डरमैन रामा यादव, पार्षद संध्या राव, अजय कोचर, हेमंत साहनी, भाजयुमो नेता किशोर देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर भारतीय परिवार के लोग उपस्थित थे।

इधर छठ पूजा विधान के लिए उपासक स्थानीय त्रिवेणी तट पर नगर सहित अंचल के उत्तर भारतीय परिवार की व्रती महिलाएं रविवार को सूर्यास्त का अघ्र्य देने जुटीं। सोमवार को विभिन्न छठ गीत जैसे हम करेली छठ बरतिया से उनखे लाकी, चार कोना के पोखरवा जैसे गीत गाकर व्रत धारण की महिलाओं ने सुबह उगते सूर्य को जल एवं पूजन सामाग्री से अघ्र्य देकर छठ पर्व का विधान पूरा किया। व्रत धारण की महिलाओं ने भगवान सूर्य उपासना कर परिवार की सुख समृध्दि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पारणा किया।

नवापारा नगर सहित क्षेत्र जिसमें प्रमुख रूप से हनुमान एग्रो पारागांव, पिपरौद, छांटा, नवागंाव, तर्री जैसे गांवों से पहुंचे परिवार उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news