दन्तेवाड़ा
चितालंका देवगुड़ी में पौधरोपण
दंतेवाड़ा, 10 नवम्बर। प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा गुरुवार को ग्राम पंचायत चितालंका पहुंचे। उन्होंने चितालंका स्थित देवगुड़ी में पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात पूरे देवगुड़ी परिसर में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में श्री लखमा ने आम के पौधों का रोपण किया। परिसर में उपस्थित पार्वती महिला ग्राम संगठन की महिलाओं से चर्चा की। देवगुड़ी परिसर से जाते जाते उन्होंने सपाय के राम राम कहा। इस अवसर पर देवती कर्मा, चितालंका के सरपंच, पंच,वरिष्ठ कांग्रेसी विमल सुराना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललित आदित्य नीलम, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम कुमार बिश्वरंजन प्रमुख रूप सेेे मौजूद थे।