दन्तेवाड़ा

नशे में वाहन चलाते मिले, जुर्माना
13-Nov-2022 2:29 PM
नशे में वाहन चलाते मिले,  जुर्माना

दंतेवाड़ा,13 नवंबर। दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में शराब के नशे में वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वही यातायात नियमों के उल्लंघन की जाने पर अर्थदंड भी आरोपित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में शनिवार को वाहनों की सघन जांच की गई। उसमें चार वाहनों के चालक शराब का सेवन कर वाहन संचालन करते पाए गए। इनमें एक आल्टो कार और तीन दो पहिया वाहन शामिल थे।
 राष्ट्रीय लोक अदालत में आरोपियों को प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय में 43 हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news