दन्तेवाड़ा
सीईओ ने किया आजीविका केंद्रों का दौरा
13-Nov-2022 8:56 PM
दंतेवाड़ा, 13 नवंबर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ललितादित्य नीलम ने रविवार को जीविकोपार्जन संबंधी केंद्रों का जायजा लिया।
वे कुम्हाररास स्थित माटी कला केंद्र पहुंचे। उन्होंने उत्पादों के निर्माण की गहन जानकारी ली। उन्होंने कुम्हारों से उनके उत्पादों के लागत की जानकारी ली। उक्त उत्पादों के विक्रय से होने वाली आय के बारे में पूछा। कुम्हारों ने सीईओ को विस्तृत जानकारी दी। सीईओ ने बेहतर उत्पादों के निर्माण की सलाह दी। जिससे उनकी आय में इजाफा हो सके।
इसी कड़ी में सीईओ कुआकोंडा मुख्यालय स्थित दंतेश्वरी मार्ट पहुंचे। उन्होंने वहां महिलाओं से उनकी आय के विषय में जानकारी ली। अपने दौरे के अंतिम चरण में सीईओ पालनार स्थित हड़मा राज मार्ट पहुंचे। उन्होंने वहां महिलाओं द्वारा निर्मित नान वूमेन बैग का जायजा लिया।