दन्तेवाड़ा

2 ईनामी नक्सली गिरफ्तार
28-Dec-2022 9:39 PM
2 ईनामी नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 दिसंबर। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने दो ईनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

अरनपुर थाना अंतर्गत पोटाली स्थित 15वीं वाहिनी और जिला आरक्षी बल के जवानों का संयुक्त दल तलाशी अभियान में रवाना हुआ था। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने लगे।

पुलिस ने संदेह के आधार पर घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें एक व्यक्ति की शिनाख्त मधु उर्फ मंगड़ू बारसे उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। मंगड़ू रेवाली ग्राम पंचायत के चिरमूल पारा का निवासी है। उक्त नक्सली मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर के तौर पर सक्रिय था। उक्त नक्सली लीडर के खिलाफ अरनपुर थाने में अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। इसके फलस्वरूप उक्त लीडर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त जोगा बारसे (35 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त नक्सली रेवाली पंचायत मिलिशिया सदस्य के तौर पर नक्सली संगठन में सक्रिय था। उक्त सदस्य के खिलाफ अरनपुर थाने में मामला पंजीबद्ध दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस नक्सली के खिलाफ 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news