गरियाबंद
नवापारा राजिम, 1 जनवरी। शनिवार को मांडव ऋ षि आश्रम बाबा कुटी में उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ के तत्वधान में दिव्यांग संघ के सभी पदाधिकारी के द्वारा बैठक रखा गया था। जिसमें 2022 के विदाई एवं 2023 के आगमन पर दिव्यांग जनों के बारे में चर्चा किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को शासन से जो लाभ मिलता है। उसे दिव्यांगजनों तक कैसे पहुंचे संघ के माध्यम से दिव्यांगजनों के बारे में दिव्यांगों को शासन से लाभ मिले जिसमें दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष संतोष साहू, सचिव कामता प्रसाद सेन, कोषाध्यक्ष सुनिता साहू, अंकेक्षक नुतन साहू, संयुक्त सचिव लोमश साहू, प्रमुख सलाहकार पन्नालाल सिंन्हा, महामंत्री सारिका साहू,अमरसिंह हल्बा, संगठन सचिव तारणी साहू, महामंत्री प्रहलाद साहू, सदस्यगण बिंसहत पटेल, पवन निषाद, नरोत्तम एवं अन्य सभी दिव्यांग साथी उपस्थित थे।