गरियाबंद
.jpeg)
नवापारा-राजिम, 20 जनवरी। बूथ एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करने भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष महेश नायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
धरसीवा मंडल के शक्ती केंद्र गोढ़ी, चरौदा एवं धरसीवा में कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए श्री नायक ने कहा कि आप लोग एक साथ मिलकर 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। आप सब के लगन और ताकत से हमें यह जीत जरुर मिलेंगी। आपकी ताकत ही आगामी चुनाव के परिणाम को बदल कर रख देगी। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनेगी। बस आप लोग एक साथ मिलकर काम करें।
बैठक में प्रमुख रूप से रंजन कुमार शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी कौशल साहू, भोजराम वर्मा, रामजी वर्मा, राम रतन रुकमणी शिवारे सहित बङी संख्या में मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।