गरियाबंद

कांग्रेस की हाथ जोड़ो पदयात्रा, लोगों को बताई सरकार की योजनाएं
14-Mar-2023 7:27 PM
कांग्रेस की हाथ जोड़ो पदयात्रा, लोगों को बताई सरकार की योजनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 14 मार्च। भारत जोड़ो पदयात्रा दौरान गरियाबंद विकास खंड के कोसमी गांव से यात्रा के  ब्लॉक प्रभारी युगल किशोर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पदअधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 47 वें दिन हाथ जोड़ो पदयात्रा ग्राम कोसमी से शुरुवात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाएं जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को लोगों को बताया और ग्राम के लोगों व अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर  कांग्रेस पार्टी के विचारों, नीतियों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

गरियाबन्द विकास खण्ड के ग्रामपंचयत कोसमी से हाथ जोड़ों पद यात्रा के 47वें दिन शुरुवात करते हुए ग्राम पंचायत कसेरु, कोचवाय,दर्रिपारा, सोहागपुर, होते हुए ग्रामपंचायत पहुंचे, जहाँ आम सभा के रूप में यात्रा प्रभारी युगल पाण्डेय ने ग्रामवासियों एवं रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने सन्देश दिया था कि हर ब्लाक के हर बूथ में जा कर देश की जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए सन्देश 26 जनवरी से शुरुवात हुई थी । हर बूथ में पहुँच कर लोगों को बताए कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यों को आम जनता तक पहुँच रूबरू हुए।

ब्लाक  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो. हाफिज खान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के लोगों के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है। इस  यात्रा दौरान भावसिंग साहू जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पटेल, अमित मीरी, अमृत पटेल, संदीप सरकार, मुकेश रामटेके,कल्याण कपिल, अश्वनी वर्मा, हरिश ठक्कर,देवेश सिन्हा नजमा खान जनपद सदस्य, सरपच धनेश्वरी दीवान, नंदनी त्रिपाठी महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, दादू सिन्हा,कुश पाण्डेय,कमल दीवान,दौलत मंडावी, मनीष ध्रुव, रविंद्र ध्रुव, मुकेश भोई,देवसीस यदु, नंदु गोस्वामी, अवध राम यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पद अधिकारी हाथ जोड़ों पद यात्रा में  प्रमुख रूप से शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news