गरियाबंद

गरियाबंद, 23 मार्च। हिंदू नव वर्ष पर नगर में श्री रामराज युवा संगठन ने रैली निकाल नगरवासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए भगवा ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण कर भारतमाता की महाआरती के साथ आतिशबाजी कर उल्लास के साथ मनाया गया।
बुधवार को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर नगर के श्री राम राज युवा संगठन द्वारा नगर के शिव दुर्गा मंदिर से शाम चार बजे नगर के मुख्य मार्ग होते हुए विशाल मोटर सायकल यात्रा निकाल कर नगरवासियों को हिन्दू नव वर्ष की बधाई देते हुए रैली तिरँगा चौक पहुँची, जहां भगवा ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण कर भारतमाता की महा आरती के साथ आतिश बाजी कर पूरे उल्लास के साथ मनाया और विक्रम संवत 2080 पूरे नगर वासियों के साथ साथ देश की प्रगति उन्नति की कामना की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में परस देवांगन, प्रकाश सोनी, भानु सिंह राजपूत, मुरली सिन्हा, खीर सिंग यादव, प्रकाश निर्मालकर, आकाश तिवारी, रिक्की गुप्ता, दीप सिन्हा, मुकेश सोनी, गौरव उपाध्याय, यश मिश्रा, नीरज सिन्हा, विकास राजपूत, मुकेश दासवानी, अमितेश शुक्ल, केशव सिन्हा, रोमी सिन्हा, वंशगोपाल, प्रशांत मानिकपुरी, पुराण सिन्हा, योगेश्वर निषाद, विनय दसवानी के साथ साथ सैकड़ों लोग सम्मलित रहे।