मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, 51 बच्चों का होगा उपनयन संस्कार
27-Mar-2023 7:42 PM
धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, 51 बच्चों का होगा उपनयन संस्कार

ब्राह्मण समाज मनेंद्रगढ़ की बैठक संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मनेन्द्रगढ़, 27 मार्च। ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति मनेंद्रगढ़ मंडल की आवश्यक बैठक विप्र कुलभूषण परशुराम के जन्मोत्सव के संदर्भ मेंअध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज हित में तथा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिखा सूत्र का पालन हर हाल में किया जाएगा जिनका यज्ञोपवीत संस्कार नहीं हुआ है, उनका नि:शुल्क जनेऊ संस्कार कराया जाए इसके लिए समाज के पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। जनेऊ संस्कार कराने के लिए नित्यानंद द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, नरोत्तम शर्मा, विनोद पांडेय, गौरव मिश्रा एवं सतीश द्विवेदी से संपर्क किया जा सकता है। संस्था अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि 51 बच्चों का उपनयन संस्कार कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों एवं बड़ों के लिए भी कार्यक्रम तय किए गए जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, कलश सजावट, पेंटिंग, कुर्सी दौड़, गायन, शंख ध्वनि प्रतियोगिता एवं जिनके  पास विशेष कला कौशल है उन्हें भी मंच प्रदान किया जाएगा।

ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए राम मंदिर में समाप्त होगी। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक में मुख्य रूप से संजय त्रिपाठी, डॉ. विनोद पांडेय, रामचरित द्विवेदी, नित्यानंद द्विवेदी, सतीश द्विवेदी, गौरव मिश्रा, ऋषि तिवारी, विनय तिवारी, विवेक तिवारी, विपिन तिवारी, दिनेश द्विवेदी, नरोत्तम शर्मा, विनोद तिवारी सहित विप्र समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news