गरियाबंद

सचिव संघ का धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ
29-Mar-2023 7:10 PM
सचिव संघ का धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ

गरियाबंद, 29 मार्च। बजट सत्र में पंचयत सचिवों के एक सूत्रीय शासकीयकरण की मांगों को लेकर प्रांतीय आव्हान पर जिले के हर ब्लाक में 16 मार्च से आज 12 दिन से अनिश्चित कालीन कलम बन्द हड़ताल में बैठे हुए हैं, वहीं शासन प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं होने से गरियाबंद में सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष अनुज ठाकुर के नेतृत्व में आज धरना स्थल गांधी मैदान में सद बुद्धि यज्ञ की पूर्णाहुति कर शासन-प्रशासन के लिए प्रार्थना किया। इसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक संरक्षक होरी लाल शर्मा शत्रु का लाल साहू, संतराम सिन्हा, ब्लाक उपाध्यक्ष द्वारिका राठौर, लोक सिंह यादव, देवराज, टेकाम ठाकुर, राम रसूल खान, कीर्तन बघेल, शिवरतन नेताम, सत्यानंद ध्रुव, सोनवानी अजीत नेताम व भागीरथी सिन्हा ब्लॉक के सभी सचिव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news