गरियाबंद

पटेवा में भव्य मानस गान 7 से 9 तक
06-Apr-2023 3:12 PM
पटेवा में भव्य मानस गान 7 से 9 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 अप्रैल।
समीपस्थ ग्राम पटेवा में श्रीपटेश्वर मानस मंडली एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वावधान में त्रिदिवसीय अखंड रामायण एवं भव्य मानस गान का आयोजन किया गया जा रहा है।

आयोजक समिति की सचिव जोगी राम साहू, घनश्याम साहू अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को दीप प्रज्वलित पर नवज्योति रामधुनी मंडली हसदा नंबर. 2  अभनपुर की प्रस्तुति होगी। इस भव्य मानस गान सम्मेलन के मानस पटल पर छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त मंडलियों की प्रस्तुति होगी।

7 अप्रैल को शुभारंभ के प्रथम दिवस साईं कृपा मानस परिवार जीवतरा महासमुंद, चंचल मानस मंडली टोनाटार बलोदा बाजार, जय गंगा मैया मानस परिवार नेवनारा बेरला, श्रीराम चरित्र मानस परिवारखलना ओडिशा, मां गायत्री महिला मानस मंडली मां रंगपुरी कोण्डागांव, अर्चना आदर्श महिला मानस मंडली बड़ी करेली मगरलोड, द्रोपति बालिका मानस मंडली अछोला, तुमगांव, सत्य प्रचार मानस परिवार भोलापुर छुरिया, पूनम ज्योति बालिका मानस मंडली सारंगपुरी धमतरी अपनी प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन सत्संग सरिता मानस परिवार हसदा नंबर 1 मगरलोड, जय ठाकुर देव मानस परिवार ऊपरवारा नया रायपुर, मोर पीपर के छइंया मानस मंडली परसोदा उत्तर बस्तर, शिवशक्ति मानस मंडली खमरिया धमतरी, पावन गंगा महिला मानस मंडली मठपुरैना रायपुर, साकेत धाम मानस मंडली भट्गुणा डोंगरगांव, तारकेश्वर नाथ बाल बालिका मानस मंडली बडग़ांव चंदखुरी, स्तुति बालिका मानस मंडली अमोरी झलप, शारदा मानस परिवार भरदा गोंड छुईखदान तथा तृतीय दिवस शिव शंकर मानस मंडली चिखली गरियाबंद, संगीत मानस मंडली निपानी पाटन, गुरुकृपा मानस परिवार जैजैपुर जांजगीर चांपा, अनुराग मानस परिवार कठौली कुरूद, शिवम मानस परिवार कर्मदा बलोदा बाजार, श्री श्रद्धा महिला मानस मंडली कचना धमतरी,सिय पिय कृपा मानस परिवार जिंदा कवर्धा, श्रद्धा सुमन बालिका मानस मंडली पचपेड़ी भखारा, किरण मानस परिवार कोंडवा बेमेतरा की प्रस्तुति होगी।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक केशव राम साहू, प्यारे लाल साहू, मोहनलाल साहू, घनश्याम साहू अध्यक्ष, जोगी राम साहू सचिव, फिरंगी राम तारक कोषाध्यक्ष एवं मिलन राम यादव उपाध्यक्ष लगे हुए हैं। उक्त जानकारी कुलेश्वर साहू पंच ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news