गरियाबंद

रामचरित मानस कार्यक्रम में शामिल हुए परदेशीराम साहू
10-Apr-2023 2:27 PM
रामचरित मानस कार्यक्रम में शामिल हुए परदेशीराम साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 अप्रैल।
  भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के महामंत्री परदेशी राम साहू अभनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। श्री साहू ग्राम पंचायत पाहंदा में हो रहे रामचरित मानस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राम चरित मानस के रूप में भक्ति और ज्ञान के सागर में डूब जाना चाहिए। जब-जब हम ज्ञान रूपी भवसागर को आत्मसात करें तभी परम ब्रह्म परमात्मा की प्राप्ति होती है। रामायण से हमें त्याग को सीखना चाहिए। रामजी ने माता के आदेश पर राज पाठ त्याग दिया। जनता के आदेश पर पत्नी को त्याग दिया। भाई के प्रेम में लक्ष्मण ने वनवास ग्रहण किया और जगत जननी माता सीता मैया ने पति के लिए ऐसो आराम त्याग दिया।

उन्होंने आगे कहा भगवान राम हमारे आस्था के केन्द्र बिन्दु है। पूरे रामचरितमानस में आपसी समभाव प्रेम मित्रता को समझाया है। आने वाले समय में मानस जीवन के सामने आने वाली समस्त चुनौतियों का स्पष्ट वर्णन है। साथ ही हमें राम जैसे चरित्र अपने जीवन में धारण करने के लिए रामायण से प्रेरणा मिलती है।   इस अवसर पर धीरज साहू, किशोर देवांगन, पारस साहू, रविशंकर ध्रुव, शिवकुमार साहू, तोषराम साहू, संतोष यादव, उमेंद्र दास मानिकपुरी, पंचु राम साहू, गजानंद साहू, मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news