खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सरपंच संघ व जनप्रतिनिधियों ने दिया सचिव संघ के हड़ताल को समर्थन
15-Apr-2023 2:40 PM
सरपंच संघ व जनप्रतिनिधियों ने दिया सचिव संघ के हड़ताल को समर्थन

मांगों को लेकर सचिव संघ 16 मार्च से हड़ताल में डटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 15 अप्रैल।
सचिव संघ ने लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर छुईखदान जनपद के सामने 16 मार्च से हड़ताल में डटे हैं। अपनी मांग को लेकर सचिव संघ बाईक रैली, काम बंद कलम बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल कर ज्ञापन सौंपा गया। सचिव संघ के समर्थन में सरपंच और स्थानीय नेतागण भी सामने आए गए हैं और उनकी मांगों को जायज बताते उनके साथ खड़े होने का आश्वासन भी दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत छुईखदान के 107 ग्राम पंचायत के सचिव गत् 16 मार्च से शासकीयकरण की मांग को लेकर काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे हुए हैं। पिछले दिनों शासन से जारी आदेश  24 घंटा के अंदर काम पर लौटने सख्ती बरती गई, जिसे प्रदेशभर में आदेश की कापी को हड़ताल स्थल में जलाकर विरोध किया गया था। इसके बाद 14 अप्रैल को होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती ग्रामसभा का विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामसभा विरोध में छुईखदान ब्लॉक के सरपंच संघ, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारियों द्वारा हड़ताल स्थल में पहुंचकर सचिवों की मांगों को जायज करार देते समर्थन दिया।

इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष टीकम साहू ने कहा कि आपकी मांग जायज है। आप लोगों की मांग सरकार जल्द पूरा करे, हम सब आप लोगों के साथ है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार, गिरिराज किशोर दास वैष्णव, केसीजी उपाध्यक्ष, जैनेद्र जंघेल सरपंच, विक्रांत नितिन राज चंद्राकर, दूजे वर्मा ने भीमराव आम्बेडकर चित्र पर माल्यार्पण कर सचिव संघ का मांग का पूर्ण समर्थन किया।

सचिव संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष लोकेश जंघेल और नीलेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि हम लोग 16 मार्च से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर हंै और आगे भी हड़ताल जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी एक सूत्रीय मांग परिविक्छा अवधि पश्चात शासकीयकरण मांग पूरा नहीं कर देता और यह भी बताया कि सरकार हमारी एकता को कुचलने तरह-तरह के आदेश दे रही है। हमारे स्थान पर ग्राम रोजगार सहायक को काम करने आदेश दिया है। जिससे हम लोग नहीं डरेंगे, शासकीयकरण होने तक हड़ताल जारी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news